बीजिंग। explosion in hospital in eastern city of China चीन के पूर्वी शहर हांगझाउ के एक अस्पताल में शुक्रवार को हुए विस्फोट में तीन डॉक्टर समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा कि शुक्रवार सुबह अस्पताल की पांचवी मंजिल पर विस्फोट होने की रिपोर्ट मिली।

इस घटना में एक संदिग्ध अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गयी पोस्टों के अनुसार विस्फोट करने वाला व्यक्ति पहले अस्पताल में इलाज करा चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी दो विस्फोट लेकर आया और विस्फोट के बाद चाकू लेकर नर्सों पर हमला कर दिया।

बता दें कि चीन में हाल के वर्षों में असंतुष्ट मरीजों द्वारा डॉक्टरों पर हमले की घटना चीन में आम सामाजिक समस्या हो गई है। सरकार ने डॉक्टरों और नर्सों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक नया कानून बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।