रायपुर। प्रदेश में किसानों के धान खरीदी के मुददे पर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को अमेरिका दौर से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि खेती छोड़ चुके किसान फिर से कृषि की ओर लौट रहे हैं, सरकार पर किसानों का भरोसा कायम है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य और प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और किसानों की खुशहाली और तरक्की से ही राज्य की तरक्की है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। हमने किसानों को 2500 रुपये देने का वादा किया है उसे भी हम पूरा करने जा रहे हैं। सरकार बनते ही जिस तरह से हमने कर्जा माफी और 2500 रुपए में धान की खरीदी की थी, उसी का असर देश में मंदी होने के बाद छत्तीसगढ़ मंदी के प्रभावों से दूर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में इस वर्ष बीत वर्ष की तुलना में ढाई लाख किसानों का अतिरिक्त पंजीयन हुआ है, मतलब वे किसान जो यह मानकर चल रहे थे कि अब खेती घाटे का सौदा है वो भी कृषि कार्य की ओर लौट रहे हैं। मैं यह कह सकता हूँ किसानों का भरोसा सरकार पर कायम है। किसानों की बदौलत यह सरकार बनी है और हम किसानों के साथ हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।