रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में 3 मादा हाथियों की मौत को लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में वन विभाग ने एक्शन लेते हुए SDO, डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को निलंबित कर दिया है। डीएफओ प्रणय मिश्रा को हटा दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। उनकी जगह पर आईएफएस लक्ष्मण सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है।वहीं रेंजर को भी निलंबित किया गया था। बताया जा रहा है कि सभी निलंबित कर्मचारी राजपुर वन परिक्षेत्र के हैं और उन पर सरगुजा CF ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा CF ने मादा हाथियों की मौत के मामले में राजपुर वन परिक्षेत्र के SDO के एस खूटियां, डिप्टी रेंजर राजेंद्र प्रसाद तिवारी और वनरक्षक भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।

20 दिनों में तलब की है रिपोर्ट
मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति मामले की जांच कर 20 दिनों के भीतर राज्य सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। समिति यह जांच करेगी कि हाथियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई है? क्या यह किसी की लापरवाही से हुई है? इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं? उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए?

See also  महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आयेगी कमी, होगी त्वरित कार्रवाई, CM साय ने नोनी रक्षा रथ को दिखाई झंडी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।