टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार सुबह एक महिला के सिर पर वार कर किसी ने उनकी हत्या कर दी। महिला का शव उन्हीं के मकान में मिला है। फ़िलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है। घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एमपी नगर की है।

महिला का शव कमरे में मिला, बिजली कंपनी में संविदा कर्मचारी थी

जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर के ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रहने वाली सुमित्रा बाई (52) बिजली कंपनी में संविदा पर कर्मचारी थी। उनकी देर रात किसी ने हत्या कर दी। महिला का शव कमरे में ही पड़ा मिला है। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी पूछने गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।