टीआरपी डेस्क। बिलासपुर में हुए लाठीचार्ज मामले में एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर को पुलिस मुख्यालय अटलनगर अटैच कर दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा खुद सीएम ने पत्रकारवार्ता में की थी।

लगभग दो साल के बाद नीरज चंद्राकर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय से हटाकर नाराणपुर में नवीन पदस्थापना दी गई है। उनके अलावा 4 अन्य उप पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं जिन्हें नवीन पदस्थापना मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…
See also  लाभांडी गोली कांड में बड़ा खुलासा, 50 लाख की वसूली के लिए ट्रांसपोर्टर ने दी थी सुपारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।