दुर्ग। गैस सिलेंडर फटने से उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार चौक के पास रोशन होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियाँ मौके पर पहुँची मगर तबतक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा। होटल में आग लगने की सूचना पर उतई पुलिस भी मौके की मुआयना करने पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल में आग एक के बाद एक सिलसिलेवार 2 सिलेंडर फटने से लगी। जिसके चलते इस क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।