केरल में शुरु हुआ देश का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय
केरल में शुरु हुआ देश का पहला डिजिटल विश्वविद्यालय

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में देश के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने की। मंगलापुरम स्थित टेक्नोसिटी में इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समारोह की अध्यक्षता की।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय पट्टिका का अनावरण किया जोकि केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केयूडीएसआईटी) के चांसलर भी हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह को संबोधित किया।

उद्घाटन संबोधन के दौरान खान ने कहा कि डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत राज्य द्वारा नई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए उसका उपयोग करने के संकल्प का हिस्सा है।

श्री नारायण गुरु ओपन विश्वविद्यालय की शुरुआत समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई हालिया पहल की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन के हर पहलू में ज्ञान साहस, बेहतर समझ, स्वीकार्यता और एकता लाता है और साथ ही हमें अज्ञानता के चंगुल से मुक्त कराता है।

इस दौरान, मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि देश में पहले डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत के साथ ही युवाओं के लिए शानदार अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा,विश्व में हो रहे बदलाव के साथ ही हमें लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की आवश्यकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।