टीआरपी डेस्क। इस बार गणतंत्र दिवस की परेड काफी खास होने वाली है। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 26 जनवरी 2021 की परेड लाल किले तक न पहुंचकर नेशनल स्टेडियम तक ही खत्म हो जाएगी।

हालांकि इस बार झांकियों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां झाकियों की संख्या 25 से 28 हुआ करती थी। वहीं इस बार उनकी संख्या बढ़कर 32 कर दी गई है। हर साल गणतंत्र दिवस की परेड 8.2 किलो मीटर तक जाती थी। पर इस बार परेड केवल 3.3 किलो मीटर तक ही जाएगी।

हर एक दस्ते में होंगे सिर्फ 96 कर्मी

इससे पहले जहां हर एक दस्ते में 144 कर्मी शामिल हुआ करते थे। वहीं इस बार हर एक दस्ते में सिर्फ 96 कर्मी ही शामिल होंगे। जिसमें सोशल डिस्टैन्सिंग का ख़्याल रखते हुए सैनिकों की बीच की दूरी भी बढ़ा दी गई है।

ऐसा पहली बार होगा जब 15 साल से कम उम्र के बच्चे इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। समारोह में दर्शकों के साथ-साथ दस्तों में शामिल सैनिकों को भी मास्क लगाना अनिवार्य है। इस बार एंट्री और एग्जिट संख्या भी बढ़ा दिए गए हैं। ताकि एक ही जगह ज़्यादा लोग एकत्रित ना हो। साथ ही इन जगहों पर पैरामेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स भी मौजूद रहेंगे।

See also  'रामायण', 'महाभारत' के बाद अब देख सकेंगे बच्चों का फेवरेट धारावाहिक 'शक्तिमान'

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री का दौरा रद्द

इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों को भी लोगों को देखने का अवसर नहीं मिलेगा। जहां लाल किले को आम लोगों के लिए 31 जनवरी तक बंद रखा जाता था। वहीं इस बार आयोजन में बदलाव के कारण इसे 26 जनवरी को ही खोल दिया जाएगा।

सुरक्षा की बात की जाए तो व्यवस्था की तैयारी हर साल की भांति ही इस बार भी की जाएगी। साथ ही इस साल के गणतंत्र दिवस में बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। किन्तु हाल ही में ब्रिटेन में कोरोना के चलते लगे लॉक डाउन के कारण ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ने अब ये दौरा रद्द कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।