नई दिल्ली। दुनियाभर में फैलते कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच विदेश में हजारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं जो अपने देश आना चाहते हैं।सबसे पहले बता दें कि इस महाभियान का नाम वंदे भारत मिशन रखा गया है।

मालदीव में ऑरेशन संमुद्र सेतू

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस जलाश्व ने लगभग 750 भारतीय नागरिकों को प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है, जिन्हें ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत कोच्चि में वापस घर भेज दिया जाएगा।

भारतीय उच्चायोग द्वारा मालदीव में अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किए गए नियमित अपडेट के अनुसार, यात्री वेलाना हवाई अड्डे पर आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं।

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को ले जाने वाली पांच एयर इंडिया की उड़ानें शुक्रवार देर शाम भारत के हवाई अड्डों पर सिंगापुर, बांग्लादेश और मध्य पूर्व के कुछ देशों से आएंगी।

अबू धाबी से केरल पहुंचे 5 लोगों में कोरोना के लक्षण

बता दें कि गुरुवार रात कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अबू धाबी से लाए गए 181 लोगों में से 5 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है इसके बाद इम सभी को जिला अस्पताल अलुवा के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। वहीं एक और यात्री को कुछ शारीरिक बीमारी थी। उन्हें एंबुलेंस में एर्नाकुलम जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थित एक छोटे से क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाया गया था।

See also  भिलाई स्टील प्लांट में 10,000 करोड़ की लोहा चोरी, रिकेश सेन ने किया बड़ा दावा- चुनाव में इस्तेमाल होता है चोरी का पैसा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।