नागपुर। विजयादशमी के अवसर पर ही 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी । तब से लेकर संघ पूरे देश में विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन का आयोजन करता है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक विजयादशमी उत्सव 5 अक्तूबर को नागपुर में सम्पन्न होगा।

इस उत्सव में संघ के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मुख्य अतिथि बनाया गया है। आयोजन में सुप्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव मुख्य अतिथि होंगी. इसके साथ ही इस अवसर पर हर साल की तरह सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का उद्बोधन होगा।


बता दें कि आएसएस में महिलाओं के न होने पर कांग्रेस सहित तमाम गैरभाजपाई दल समय-समय पर निशाना साधते रहे हैं।  इस मिथक को तोड़ने के लिए संघ ने इस बार दशहरा पर अपना मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पर्वतारोही संतोष यादव को बनाया है।  

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जोनियावास गांव की रहने वाली संतोष यादव दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला हैं।  उन्होंने 1993 और 1994 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।  इसमें एक बार कांगशुंग फेस से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर विश्व की पहली महिला भी हैं ।

See also  कांग्रेस ने 7 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, पवन खेड़ा का इंतजार हुआ खत्म

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।