पहली बार महिला अधिकारी के हाथों में अटारी बॉर्डर की सुरक्षा, मिली पंजाब फ्रंटियर की कमान... जानें कौन हैं IPS सोनाली मिश्रा

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की पंजाब फ्रंटियर का नेतृत्व कर रही हैं। इसी के साथ ही वे यह जिम्मेदारी संभालने वाली देश की पहली महिला IG बन गई हैं।

बता दें कि पाकिस्तान से सटी 553 किलोमीटर लंबी अटारी सीमा की सुरक्षा उन्हीं की निगरानी में होगी। पूर्व IG महिपाल सिंह यादव के जाने के बाद IPS सोनाली मिश्रा को यह तैनाती मिली है।

भोपाल में जन्मीं सोनाली मिश्रा 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं। वे रायसेन में SP, जबलपुर में DIG और पुलिस हेडक्वार्टर में IG इंटेलिजेंस के पद पर रह चुकी हैं। इसके बाद से वे डेपुटेशन पर BSF में सेवा दे रही हैं।

कश्मीर घाटी में IG रहीं

सोनाली मिश्रा अब तक दिल्ली स्थित BSF हेडक्वार्टर में खुफिया शाखा की कमान संभाल रहीं थीं। वे BSF में रहते हुए कश्मीर घाटी में बतौर IG सेवाएं दे चुकी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  राज्य अलंकरण,पत्रकारिता के क्षेत्र में रश्मि अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी, रोमशंकर यादव, और रवीश कुमार होंगे सम्मानित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।