बड़ी खबर

रायपुर। दिवाली से पहले वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2015 बैच के IFS मनीष कश्यप का निलंबन खत्म कर दिया गया है। बता दें कि भेंट मुलाकात के दौरान सूरजपुर में कश्यप के खिलाफ अनियमित की शिकायत मिली थी।

आवर्ती चराई योजना में अनियमितता की शिकायत के चलते उन्हें सस्पेंड किया गया था। मनीष तब सूरजपुर के डीएफओ थे। सीएम ने डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए थे।हालांकि, बाद में यह जानकारी सामने आई कि कश्यप की पोस्टिंग से पहले अनियमितता हुई थी। कश्यप को जो आरोप पत्र जारी किया गया था, उसके जवाब से संतुष्ट होने और पीसीसीएफ के अभिमत के आधार पर बहाल करने का निर्णय लिया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।