रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री रह चुके छगनलाल मूंदड़ा ने स्वामी विवेकानंद जयंती या युवा दिवस के अवसर पर ही युवाओं को गलत जानकारी दी है। प्रदेश के जिम्मेदार नेताओं का फर्ज है कि वे आज की युवाओं को सहीं रास्ता दिखाएं ना कि उन्हें गलत जानकारी दें।

दरअसल छगनलाल मूंदड़ा ने आज युवा दिवस के अवसर पर अपने फेसबुक प्रोफाइल पर स्वामी विवेकानंद का पुराना वीडियो डाला है। यह लिखा है कि यह वीडिया दुर्लभ है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि उक्त वीडियो 13 सितम्बर1893 का है जब स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका के शिकागो में अपना व्याख्यान दिया था।

मगर फेसबुक के स्वतंत्र फैक्ट चेकर्स ने इसकी जांच की है और इस वीडियो की विश्वसनीयत पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। फैक्ट चेकर के अनुसार वीडियो के साथ दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है।

आप भी देखें यह वीडियो

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पारस नाथ राजवाड़े-भटगांव विधानसभा चुनाव 2023

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।