रायपुर। नगर निगम के पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है। उनका उपचार राजधानी के वीवॉय अस्पताल में चल रहा था। करीब 20 दिन से वो बीमार चल रहे थे। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

ऐसी जानकारी मिली है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मनोज प्रजापति की हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्हें प्लाजमा थेरेपी भी दी गई थी। मगर उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद उन्हें वीवाय अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

आपको बता दें कि मनोज प्रजापति उत्तर विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। लोगों की मदद के लिए वे हमेशा ही आगे रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उनका नाम जिलाध्यक्ष के दावेदारों में भी प्रमुख था। उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

See also  कोवैक्सीन बनाने वाले भारत बायोटेक के 50 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, कंपनी के ट्वीट पर आए यूजर्स के कुछ ऐसे रिएक्शन, पूछा- कैसे संक्रमित हो गए कर्मचारी, टीका नहीं लगवाया?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।