पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम पर धोखाधड़ी, मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी
image source : google

टीआरपी डेस्क। राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नाम पर ठगी का मामला सामने आ रहा है। रायपुर के दो लोगों ने खुद को रमन सिंह का खास बताकर दुर्ग के एक महिला से 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने पीड़ित महिला की बेटी को मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। शिकायत के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 यह भी पढ़े: Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बादल, रायपुर सहित इन जिलों में तेज बारिश के आसार

पुलिस ने बताया कि भिलाई के मॉडल टाउन, स्मृति नगर निवासी गीतिका देवांगन ने अपनी बेटी योगिता देवांगन की नौकरी लगवाने के लिए रायपुर निवासी अनिल तिवारी और मनीष पांडेय को 8 लाख 70 हजार रुपए दिए थे। योगिता उस समय कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान 2017 में गीतिका की दोनों से मुलाकात हो गई। उन्होंने कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के यहां काम करते हैं। उनकी मंत्रियों, अधिकारियों से अच्छी खासी जान-पहचान है। हम तुम्हारी बेटी की मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा सकते हैं।

 यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़- इस जिले में 12 जुलाई तक फिर बढ़ा लॉकडाउन, जानें किस पर है प्रतिबंध

दोनों के बातचीत करने के तरीके से गीतिका प्रभाव में आ गई। इसके बाद अनिल और मनीष ने अप्रैल 2017 से जुलाई 2017 के बीच किस्तों में रुपए लेने शुरू किए। करीब 9 लाख रुपए लेने के बाद भी दोनों योगिता को नौकरी नहीं लगवा पाए। रुपए वापस मांगने पर दोनों ने पहले तो गीतिका से बहाने बनाने शुरू किए लेकिन जब बात बढ़ गई तो जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया।

 यह भी पढ़े: पूर्व कांग्रेस विधायक रामाधार कश्यप का हार्ट अटैक से निधन, CM भूपेश बघेल ने जताया शोक

जब गीतिका को पैसे नहीं मिले और उसकी बेटी को भी नौकरी नहीं लगी तो उसने अनिल और मनीष के बारे में पता करना शुरू किया। मालूम हुआ कि वह लोग ना तो रमन सिंह के यहां काम करते थे और ना ही उनकी कोई मंत्रालय में जान-पहचान है। इसके बाद गीतिका पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।