15 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी CBI और महिला बाल विकास विभाग का अफसर बन महिला कारोबारी से ठगी
Image Source : Google

टीआरपी डेस्क। राजधानी रायपुर की एक महिला कारोबारी से कुछ शातिरों ने CBI और महिला बाल विकास विभाग का अफसर बनकर 15 लाख की ठगी की। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर के रहने वाले रूद्रा मिश्रा ने खुद को महिला बाल विकास विभाग का डायरेक्टर बताया और उसके दोस्त रितेश शर्मा ने खुद को CBI अफसर बताते हुए रायपुर के शिवम विहार अमलीडीह निवासी महिला कारोबारी शशिकांता तिर्की से जान-पहचान बढ़ाई।

यह भी पढ़े: हनुमान छाप सिक्के के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ाया, अमीर बनने का देते थे झांसा

फिर लौदाबाजार, इंदौर, खंडवा, विदिशा में थ्री-डी वॉल पेंटिंग डिजाइनिंग का काम दिलाने के नाम पर फर्जी टेंडर देते हुए उनसे 15 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने पर महिला कारोबारी ने न्यू राजेंद्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने रूद्रा मिश्रा, उसकी पत्नी स्वाती मिश्रा, आनंद तिवारी, रितेश शर्मा और मनोज भारतद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।