नई दिल्ली। देशभर में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। पूरे विधि विधान के साथ लगातार 10 दिन तक पूजा-आराधना कर भगवान विघ्नहर्ता से आशीर्वाद मांगने के साथ ही परिवार की सुख शांति की कामना की गई। आज अनंत चतुदर्शी के मौके पर देशभर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसके साथ ही 10 दिनी गणेशोत्सव का समापन हो गया है।

गणेश प्रतिमाओं को पूजा अर्चना के बाद नदियों व समुद्र में प्रवाहित किया जा रहा है। मुंबई और इंदौर समेत कई शहरों में इस मौके पर चल समारोह निकाले जा रहे हैं। मुंबई में बप्पा की विदाई पर जनसैलाब सड़कों पर उमड़ रहा है। धूमधाम से विशाल प्रतिमाओं को समुद्र तटों पर ले जाया जा रहा है। इस बार कोरोना से राहत के कारण दो साल बाद धूमधाम से यह पर्व मनाया गया। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर मूर्ति स्थापना के बाद 10 दिनों तक उनका हर्षोल्लास से पूजन किया गया।

See also  23 जुलाई को वादा निभाओ रैली निकालेंगे 2700 से ज्यादा एंबुलेंस कर्मचारी


गणेश प्रतिमाओं की स्थापना अपनी मान्यता के अनुसार एक दिन से लेकर तीन दिन, पांच दिन, सात दिन और नौ दिन तक की जाती है। दसवें दिन यानी अनंत चतुदर्शी के मौके पर उनका विसर्जन किया जाता है। इस मौके पर कामना की जाती है कि लोक कल्याण के लिए हे गणनायक अगले बरस जल्दी आना। गणपति बप्पा मोरया‘ के जयकारों को लेकर कहा जाता है कि पुणे के पास चिंचवड़ में गणेशी के अनन्य भक्त व संत मोरया गोसावी रहते थे। वे इतने लोकप्रिय हुए कि मोरया नाम गणेशजी के नाम के साथ जुड़ गया और ‘गणपति बप्पा मोरया‘ हो गया।




रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।