टीआरपी न्यूज़। अंधविश्वास से ग्रसित एक दंपति के कारण छह साल की मासूम की गैंगरेप ( GangRape) के बाद हत्या कर दी गई। निःसंतान चाचा-चाची के लिए भतीजे ने दोस्त के साथ गांव की ही एक बच्ची को अगवाकर उसके साथ रेप किया और अंग काटकर निकाल लिए। इसके बाद निर्दयी दंपति बच्ची का कलेजा खा गए। दिल दहलाने वाली यह घटना कानपुर के घाटमपुर इलाके के एक गांव में रविवार को हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव निवासी एक व्यक्ति के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की छह साल की बेटी शनिवार शाम घर के बाहर पड़ोसी की बेटी संग खेल रही थी। तभी अचानक लापता हो गई। परिजनों को देर रात जानकारी हुई कि गांव का युवक अंकुल उसे पटाखा दिलाने के बहाने ले गया है। तलाशने पर भी बच्ची नहीं मिली। रविवार सुबह भद्रकाली मंदिर के पास गन्नूलाल के खेत में कुत्ते एक बच्चे का शव नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने बच्ची को पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। शव के अंग गायब थे और उसके बगल में नमकीन और बिस्कुट के पैकेट पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चार घंटे तक शव उठने नहीं दिया। एसपी ग्रामीण और डीआईजी के आश्वासन पर शव को हाथ लगाने दिया। बच्ची के पिता ने अंकुल, वंशलाल, कमलराज, बाबूराम और सुरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

See also  विवाहित महिला से गैंगरेप कर सड़क पर फेंका, दोस्त से मिलने आई थी

सीएम ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुस्साहसिक वारदात का लिया संज्ञान। सीएम ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्हें 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सरकार इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

भतीजे का कबूलनामा, बच्चे की चाहत में करवा दी हत्या

पुलिस ने सबसे पहले भतीजे अंकुल को ही पकड़ा। उसके जरिए पुलिस उसके दोस्त वीरेन्द्र तक पहुंची। अंकुल ने बताया कि चाचा परशुराम और चाची सुनैना के कहने पर बच्ची को अगवा किया। शराब पीकर उससे रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाकर मार दिया। उसका एक-एक अंग निकालकर कूड़े में फेंक दिए और कलेजा चाचा-चाची को दे दिया। उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें संतान की प्राप्ति हो जाएगी। सोमवार को मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ हत्या के मुकदमे में गैंगरेप की धारा भी बढ़ा दी है।

See also  जानें क्या होती है शत्रु संपत्ति, छत्तीसगढ़ की 78 शत्रु संपत्तियों की निलामी करेगा केंद्र

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।