बिजनेस डेस्क। Gold Price Today 31 October 2020 : सोने और चांदी की कीमतों (Aaj Ka Sone Ka Bhav) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 कैरट के 10 ग्राम गोल्ड (Today Gold Rate) की कीमत 50-51 हजार के बीच बना हुआ है। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भी 46 से 47 हजार के बीच है।

‘इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन’ (India Bullion and Jewelers Association) के मुताबिक खुदरा बाजार में बीते कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को शुरुआती दौर में सोने की कीमत 50710 (प्रति 10 ग्राम) रही वहीं, 50840 (प्रति 10 ग्राम) पर बाजार (Today Gold Price) बंद हुआ. वहीं, 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) सोने की शुरुआती कीमत 46450 रही और 46569 (प्रति 10 ग्राम) पर बाजार बंद हुआ। इससे पहले सोना कारोबारी सत्र के दौरान 50989 पर बंद हुआ था। चांदी (Today Silver Price) की बात करें तो चांदी की कीमतों में भी कमी देखने मिली है। बीते कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 60087 थी और बाजार बंद होने के दौरान कीमत 59926 (प्रति किलोग्राम) तक पहुंची।

See also  Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें आज का रेट

Gold Price Today 31 October 2020

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 268 रुपये तेज रहा। यह 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।