बिजनेस डेस्क। Gold Price Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स एक्सचेंज (MCX Exchange ) पर सोमवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर दिसंबर वायदे का सोने का भाव 1.02 फीसद या 514 रुपये की गिरावट के साथ 50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसी तरह सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर कीमत में भी गिरावट देखी गई।

सोने का वैश्विक भाव

सोने के वैश्विक ( Gold Price Today ) भाव की बात करें, तो इसमें सोमवार सुबह गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.54 फीसद या 10.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,897.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.35 फीसद या 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,893.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।

See also  सौम्यता के लिए जाने वाले सारंगी आज मंत्री बनने के बाद क्या अकड़ने लगे हैं?

चांदी का वैश्विक भाव

सोमवार सुबह चांदी के वैश्विक वायदा भाव ( Silver Price Today ) में गिरावट और हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.50 फीसद या 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.28 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।