रहत भरी खबर- पश्चिमी रेलवे ने शुरू की 12 एसी लोकल ट्रेनें

टीआरपी डेस्क। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है अब आप कुछ खास रूट पर बिना रिजर्वेशन यात्रा कर सकते हैं। भारतीय रेलवे कोरोना संक्रमण के कारण सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है। कोरोना के हालात पटरी पर आने के साथ ही अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचलन भी बढ़ रहा है। लेकिन ज्यादातर ट्रेनों में ट्रैवल के लिए रिजर्व्‍ड टिकट यानी रिजर्वेशन होना जरूरी है।

बगैर रिजर्वेशन करें सफर

ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे की ओर से 6 जोड़ी स्‍पशल ट्रेनों में यह बिना रिजर्वेशन यात्रा को मंजूरी दी गई है। दरअसल, ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों में अनरिजर्व्‍ड टिकट के साथ ट्रैवल करने की इजाजत दे दी है।

रेलवे ने दी मंजूरी

East Coast Railway ने इसके लिए आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि रेल मंत्रालय की कुछ ट्रेनों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट की बुकिंग की मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। यानी अब इन रूट्स पर आप बिना रिजर्वेशन यात्रा कर सकते हैं।

See also  हेल्थ चेकअप के बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा डॉक्टर, FIR के बाद आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

इन ट्रेनों में अनरिजर्व्‍ड टिकट पर कर सकेंगे यात्रा

  • पुरी-अंगुल-पुरी स्पेशल ट्रेन
  • खुर्दा रोड-केंदुझारगढ़- खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन
  • काकिनाड़ा पोर्ट- विशाखापटनम-काकिनाड़ा पोर्ट स्पेशल ट्रेन
  • टिटिलागढ़- बिलासपुर- टिटिलागढ़ स्पेशल ट्रेन
  • गुणुपुर- विशाखापटनम- गुणुपुर स्पेशल ट्रेन
  • रायपुर- विशाखापटनम- रायपुर स्पेशल ट्रेन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।