रायपुर। Government Jobs : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। कुल 300 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2020 है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कुल 300 पदों पर भर्ती होनी है, इनमें से 177 अनारक्षित हैं, वहीं एससी के लिए 47, एसटी के लिए 64 और ओबीसी के लिए 12 सीटें आरक्षित हैं। इन पदों के लिए वेतन 56100 से लेकर 177500 है। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। एमबीबीएस के साथ-साथ पीजी की डिग्री ले रहे उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 31 अक्टूबर तक है। जॉब लोकेशन छत्तीसगढ़ है। इसके अलावा चयन प्रक्रिया अनुभव और इंटरव्यू पर आधारित है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल http://cghealth.nic.in/ पर जाकर आप और विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।

See also  SSC Constable Vacancy : SSC ने निकाली कॉन्सटेबल के 853 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें आवेदन संबंधी पूरी जानकारी…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।