मरवाही। गांजा तस्करों के खिलाफ जीपीएम पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध इनोवा की तलाशी के दौरान 200 किलो गांजा बरामद करने में सफलता पाई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को मुखबिर से सूचना मिली थी एक सफेद कलर की इनोवा कार CG-07 M 8026 केंदा की ओर से गौरेला तरफ आ रही है। उसमें बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है। जिसके बाद किसी अनहोनी घटना की आशंका में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत करा कर नाकाबंदी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब जोगीसार तिराहा की ओर जा रही थी तभी बनझोरका के पास विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन को रोका तो वाहन चालक तेजी से भाग निकला। जिसका पीछा करने पर खोडरी जंगल के पास इनोवा खड़ी मिली। पुलिस के पहुंचने तक उसमें बैठे लोग जंगल की ओर भाग निकले थे। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने थाना गौरेला में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनोवा कार CG-07 M 8026 को जब्त कर लिया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर व इंजन चेसिस नंबर से वाहन मालिक की पतासाजी की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।