15 अगस्त के दो दिन पहले मिला हैंड ग्रेनेड... सीएम फहराने वाले हैं राष्ट्रीय ध्वज, सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को किया नाकाम

टीआरपी डेस्क। पंजाब में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से दो दिन पहले रणजीत एवेन्यू क्षेत्र से हैंड ग्रेनेड मिला। बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से बरामद ग्रेनेड को डिस्पोज कर दिया गया है। एसीपी हरमिंदर सिंह ने बताया, “रणजीत एवेन्यू से बरामद ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर खुले में डिस्पोज किया गया है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी हमारी बम डिस्पोजल टीम ही दे सकती है।”

बता दें कि अमृतसर में 15 अगस्त को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए आ रहे हैं। इसी के चलते पुलिस द्वारा शहर के सभी इलाको में पेट्रोलिंग बड़ा दी गई है।

इससे पहले 9 अगस्त को पंजाब में एक टिफिन बम की बरामदगी हुई थी। तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने एक डबल डेकर बच्चों के लंच बॉक्स और अन्य गोला-बारूद को नरम फोम पाउच में बहुत सावधानी से पैक किया गया एक बैग बरामद किया था। बैग को एक ड्रोन के माध्यम से गिराया गया था, जो भारत में सीमा पार कर गया था। इतना ही नहीं पंजाब में एक टिफिन में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के अलावा पांच हैंड ग्रेनेड और कारतूस की बरामदगी भी हुई थी।

See also  किसान बिल के विरोध पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा, कहा- मुझे गर्व है कि मैं किसानों के साथ खड़ी हूं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।