नई दिल्ली/चंडीगढ़/टीआरपी ब्यूरो। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर

रह गई, लेकिन वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार सुबह

दिल्ली पहुंचे हैं। नई सरकार के गठन के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच दिल्ली पहुंचने पर सीएम

मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में एकबार फिर भाजपा ही सरकार बनाने जा रही हैं, इसको लेकर

वो आशावादी हैं। सरकार गठन की चर्चाएं जोरों पर हैं।

 

इस बीच दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात के बाद निर्दलीय विधायक नयन पाल ने BJP को समर्थन

देने का ऐलान किया है। ये भी खबर है कि निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान और धर्मपाल गोंदर भी नई

दिल्ली पहुंचे हैं,यहां वह भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं।

 

गोपाल कांडा भी दे चुके हैं समर्थन

हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने कहा है कि सभी निर्दलीय विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी

को अपना समर्थन दे दिया है। सभी निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन दिया है। मेरे पिता

1926 से आरएसएस से जुड़े थे, जनसंघ के टिकट पर आजादी के बाद देश का पहला आम चुनाव लड़ा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।