टीआरपी डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया पर तैरते हुए बाघ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बाघ को तैरकर नदी पार करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल सुंदरवन ( Sundarbans ) में स्थानीय लोगों ने नदी को पार (Tiger Crosses River) करते हुए बाघ के दुर्लभ दृश्य को देखा। लड़कों के समूह ने उस दृश्य का वीडियो शेयर किया।

इस क्लिप को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश पांडे (IFS Officer Ramesh Pandey) ने एक्सेस किया। बाघ ने शानदार अंदाज में तैरकर नदी पार की। उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने खूब शोर (Locals Creating Ruckus) मचाया, जिसके लिए यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वायरल क्लिप में, लड़कों का एक समूह, जो एक नाव पर बैठा था, एक बाघ को कुछ दूरी पर एक नदी पार करता हुआ दिखाई दिया। लड़के बंगाली में चिल्लाए- ‘बाघ, बाघ’ और अपनी नाव पर जानवर के पास पहुंचे। वो वास्तव में, बाघ के काफी करीब चले गए।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सोशल मीडिया से कर सकते हैं अलविदा
https://twitter.com/rameshpandeyifs/status/1353197431983206401?s=20

रमेश पांडे ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बाघ…बाघ! नदी पार करते हुए एक युवा बाघ का यह दृश्य निस्संदेह एक असामान्य था। चुप्पी और सुरक्षित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। वीडियो को अंत तक देखें।’

इस वीडियो को 23 जनवरी को शेयर किया गया था, जिसके अब तक 19 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।