कोविड अस्पताल
कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, करीब 40 लोगों का चल रहा था ईलाज

अंतागढ़। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहाँ अंतागढ़ कोविड हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. वहीँ, शॉर्ट सर्किट की वजह से अस्पताल में आगजनी के घटना की आशंका जताई जा रही है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ कोविड हॉस्पिटल में लगी आग ने सभी रूम में लगे पंखे,मोबाइल चार्जर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि अस्पताल में इस घटना के दौरान करीब 40 लोग भर्ती थे, हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया और फिलहाल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

See also  कंगना रणौत को मिली दुष्कर्म की धमकी, आरोपी ने आईडी हैक बताकर डिलीट किया फेसबुक अकाउंट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।