रायगढ़ के एक निजी स्कूल की शिक्षिका की दरिंदगी सामने आई है। रायगढ़ के एक निजी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ने वाले दो साल के बच्चे को टीचर ने इतनी बेरहमी से थप्पड़ मारा की उसके गाल में निशान बन गया। जिसके बाद बच्चे के पिता ने टीचर के खिलाफ स्कूल में शिकायत की। शिकायत करने पर प्रबंधन ने टीसी लेने की बात कह दी। घटना रायगढ़ के कार्मेल कान्वेंट स्कूल की है।

घटना का पता तब चला जब स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे को लेने पहुंचे पिता ने देखा कि बच्चे का गाल सूजा हुआ है। बच्चे के गाल पर उंगलियों के निशान थे। पिता द्वारा पूछने पर बच्चे ने बताया कि टीचर ने उसे थप्पड़ मारा है। इतनी बेरहमी से मारने का कारण पूछा गया तो टीचर ने भड़कते हुए कहा यदि आपको कोई परेशानी है तो आप अपने बच्चे को स्कूल से निकाल लीजिए और टीसी ले जाइए।

See also  पेड़ों और तालाब को बचाने भीषण गर्मी में दंडवत यात्रा

पिता शिकायत लेकर प्रिंसिपल ऑफिस में गए तो वहां उपस्थित मैडम ने अन्य स्टाफ के साथ मिल कहा कि आप अपने बच्चे का टीसी निकलवा लीजिए उन्होंने धमकाते हुए यह भी कहा कि आपके परिवार के और भी बच्चे यहां पढ़ते हैं देखते हैं वह अब कैसे पढ़ते हैं जिसके बाद पिता (विधान गांधी) ने उसकी शिकायत कलेक्टर एसपी व जिला शिक्षा अधिकारी को की है। जिसके बाद बच्चे के साथ है वानियत दिखाने वाली शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। उधर, रायगढ़ नगर निगम के कमिश्नर संबित मिश्रा को जांच की कमान सौंपी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।