क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच मुंबई में 125 करोड़ की हेराेइन बरामद, ईरान से मूंगफली के तेल की खेप में छिपाकर लाई गई थी

टीआरपी डेस्क। मुंबई में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच यहां एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

DRI की मुंबई यूनिट ने पोर्ट पर छापेमारी के बाद नवी मुंबई के 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को गिरफ्तार किया है। सांघवी पर आरोप है कि वे ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन को छिपाकर मुंबई लाए थे।

इम्पोर्ट करने 10,000 रुपए प्रति खेप दिया था ऑफर

DRI के अधिकारी ने बताया कि यह कंटेनर वैभव एंटरप्राइजेज के संदीप ठक्कर ने इम्पोर्ट किया था। DRI की टीम से पूछताछ में ठक्कर ने बताया कि सांघवी ने उन्हें अपनी फर्म के IEC पर ईरान से सामान इम्पोर्ट करने के लिए 10,000 रुपए प्रति खेप का ऑफर दिया था। वे 15 साल से सांघवी के साथ कारोबार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया।

DRI ने सांघवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज किया है। सांघवी की गिरफ्तारी के बाद अब DRI की टीम आज सुबह से मुंबई पोर्ट पर मौजूद कुछ दूसरे कंटेनर्स की भी तलाशी ले रही है।

DRI ने कोर्ट में दावा किया है कि सांघवी एक सिंडिकेट का हिस्सा है और इसमें शामिल सभी लोगों की डीटेल जानने के लिए सांघवी से पूछताछ करने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले जुलाई में DRI ने मुंबई बंदरगाह से 293 किलो हेरोइन जब्त की थी और संधू एक्सपोर्ट पंजाब के मालिक प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।