नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Admitted in AIIMS) को एक बार फिर एम्स में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद शनिवार देर रात करीब 11 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। हालांकि इस बारे में एम्स प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।

एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें (Amit Shah Admitted in AIIMS) सीएन टॉवर में रखा गया है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में जुटी है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। गृह मंत्री अमित शाह पिछले माह 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।

14 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। हालांकि, उसके 4 दिन बाद ही 18 अगस्त को वह पोस्ट-कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती हुए। उस दौरान उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय का कामकाज भी संभाला।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।