टीआरपी डेस्क। 4 November 2020 Rashifal : आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष, दिन-बुधवार को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा।

मेष का राशिफल

आज आप पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। आज आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ को योग बन रहे हैं। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

वृषभ का राशिफल

आज शुभ सूचना मिलेगी। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। नशापान, जुआ आदि व्यसनों से दूर रहें। नुकसान की आशंका है। आज खर्च अधिक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। जोखिम लेने से बचें। बुजुर्गों का ख्याल रखें

मिथुन का राशिफल

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

See also  लगातार कम हो रहे हैं नए कोरोना संक्रमितों के आंकड़े, 24 घंटे में 1.79 लाख नए मरीज मिले, 2.64 लाख ठीक भी हुए

कर्क का राशिफल

आज आपको जरूरी काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। दंपत्ति आज मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज ज्यादातर काम पूरे जाएंगे।

सिंह का राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। सभी जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। आज मानसिक रूप से आप प्रबल रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा कर सकते हैं।

कन्या का राशिफल

आज लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते है। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवार की आर्थिक हालत सुधरेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम लेते वक्त सावधान रहें। जुआ, सट्टा आदि से दूर रहें। अनजानों पर भरोसा न करें।

तुला का राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लगभग हर काम में सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। जिससे आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं।

See also  5 लाख रुपये का हीरे के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, खरीदार से पहले ही पहुंच गई थी पुलिस

वृश्चिक का राशिफल

आज अपने परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करें। नई जगह घूमने जाएं। किसी तरह का जोखिम न लें। शत्रुओं से सावधान रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश कर सकते हैं। पैरों या हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें। योग आदि व्यायाम करें।

धनु का राशिफल

आज आपको कामयाबी मिलने के योग हैं। हर कठिनाइयों का बखूबी मुकाबला कर पाएंगे। आपके कारोबार का फैलाव हो सकता है। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। शांत रहें। प्रभु की आराधना करें। हर समस्या दूर होगी। निवेश के विचार को फिलहाल टाल दें।

मकर का राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचार आएंगे, जिसे अनुभवी लोगों के साथ शेयर करें। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

See also  Corona Vaccination: पहले दिन करीब दो लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, हल्के साइड इफेक्ट के 99 मामले आए सामने, दो लोग हुए भर्ती

कुंभ का राशिफल

आज अपने बोलचाल पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें।

मीन का राशिफल

आज खर्च ज्यादा होगा। इसके चलते आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव रहेगा लेकिन इससे दूर रहने का प्रयास करें। विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है, लेकिन परिवार के सहयोग से आपकी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी की बातों में न आएं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।