हॉस्पिटल बोर्ड
हॉस्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष का दावा, छ ग में हवा से फैल रहा संक्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के लगातार बढ़ते जा रहे मामले के बीच प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में मिल रहा स्ट्रेन पुराने से ज्यादा खतरनाक है। इसके अलावा अब संक्रमण हवा से फैल रहा है। डॉक्टर ने ये दावा इलाज और मरीजों के सैंपल पर की गई स्टडी के आधार पर किया है। उन्होंने कहा कि हवा में फैलने की वजह से इसका खतरा कई गुना ज्यादा हो गया है।

राजधानी रायपुर के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिककल एसो. रायपुर के हॉस्पीटल बोर्ड अध्यक्ष डॉ अनिल जैन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वायरस का ये वेरिएंट हवा में होने की वजह से सांस लेते वक्त शरीर में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में मास्क ही हमारी ढाल है। उन्होंने लोगों से अपील की है इस स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग और घरों से बाहर न आने की आदत लोगों को बचा सकती है।

डॉक्टर के इस सोशल मीडिया पर किए गए दावे को चीफ मिनिस्टर ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। जिसमें लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। अब हवा से बढ़े इस खतरे की वजह से लोग एक नहीं दो मास्क लगाते हुए रायपुर में दिख रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने भी इसे सही बताया है। मगर इसे पहनने का एक तरीका है। जो इस वीडियो में बताया गया है-

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1390886678718414849?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।