मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर ही कार्य करते रहेंगे- सीएम गहलोत

टीआरपी डेस्क। सीएम अशोक गहलोत ने पंजाब की सियासत पर बयान दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे। जिससे पार्टी को नुकसान हो। सीएम गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने खुद कहा है पार्टी ने उन्हें साढ़े 9 साल तक मुख्यमंत्री बना कर रखा। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है।

हाईकमान को कई बार विधायक को और आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष नए नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। लेकिन वहीं मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ठहराने में लग जाते हैं। ऐसे क्षणों में अपनी अंतरात्मा को सुनना चाहिए।

See also  मौसम का मिजाज बदला, राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, ओले भी गिरे

आग भी पार्टी के हितों के लिए करेंगे काम

सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि देश फासिस्ट ताकतों के कारण किस दिशा में जा रहा है, यह हम सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। इसलिए ऐसे समय में हम सब कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी देश के हित में बढ़ जाती है। हमें अपने से ऊपर उठकर पार्टी और देश के हित में सोचना होगा। कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता हैं और मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी पार्टी के हित आगे रखकर ही कार्य करते रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।