रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस (IAS) अधिकारी अंकित आनंद को आवास एवं पर्यावरण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार अंकित आनंद के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार ) आवास एवं पर्यावरण विभाग का प्रभार लेने के बाद संगीता पी. सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगी।

2006 बैच के अफसर अंकित को NRDA के CEO व मार्कफेड एमडी के साथ-साथ आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) की भी जिम्मेदारी दी गयी है। अंकित आनंद के लिए ये बड़ी जिम्मेदारी हैं, क्योंकि इस पद पर अंकित आनंद व अमन कुमार जैसे सीनियर और कद्दावर ब्यूरोक्रेट रह चुके हैं। सेट्रल डिप्युटेशन के लिए संगीता पी को रिलीव किये जाने के बाद राज्य सरकार ने ये जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी में कर रहे कांग्रेस का धुंआधार प्रचार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।