रायपुर। IAS डी. अलरमेलमंगई छत्तीसगढ़ ( IAS D. Alarmelmangai Chhattisgarh ) की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त सचिव होंगी। एसीएस अमिताभ जैन के मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी।

कोरोना काल का पहला बजट डी. अलरमेलमंगई ( IAS D. Alarmelmangai Chhattisgarh ) ही तैयार करेंगी, क्योंकि मुख्य सचिव आरपी मंडल ( Chief Secretary RP Mandal ) के रिटायरमेंट के बाद दिसंबर में जैन सीएस बन जाएंगे और उनकी जगह पर मंगई की नियुक्ति की जाएगी। आपको बता दें कि 2004 बैच की IAS अलरमेलमंगई डी. फिलहाल वित्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

उनसे पहले 2001 बैच की शहला निगार भी वित्त विभाग में ही सचिव हैं, लेकिन कॉमर्स की पोस्ट ग्रेजुएट मंगई को सितंबर महीने में जब वित्त विभाग में लाया गया, तभी यह बात होने लगी थी कि उन्हें विभाग के कामकाज की बेसिक जानकारी देने के लिए लाया गया है, जिससे भविष्य में पूरी तरह यह जिम्मेदारी संभाल सकें. मंगई फिलहाल नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव व संचालक भी हैं। उन्हें अच्छा वर्कर माना जाता है।

See also  सीएम ममता को एक और बड़ा झटका : पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को CBI ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।