मंत्रालय

रायपुर। आईएएस उमेश अग्रवाल राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 2004 बैच के आईएएस उमेश अग्रवाल फिलहाल सचिव गृह विभाग के साथ-साथ राजस्व बोर्ड के मेंबर थे। उमेश अग्रवाल को 31 जुलाई को राज्य सरकार ने राजस्व बोर्ड के मेंबर का एडिश्नल चार्ज दिया गया था।

आपको बता दें कि राजस्व बोर्ड के चेयरमैन सीके खेतान के रिटायर होने के कुछ घंटे पहले ही राज्य सरकार ने उमेश अग्रवाल को राजस्व बोर्ड का मेंबर बनाया था। मौजूदा वक्त में राजस्व बोर्ड में सिर्फ चेयरमैन थे, मेंबर कोई नहीं था। राज्य बनने के बाद सिर्फ एक दफा ऐसा हुआ है, जब चेयरमैन के साथ एक मेंबर की नियुक्ति हुई थी, अब उन्हें ही राजस्व बोर्ड के चेयरमैन का एडिश्नल चार्ज दे दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।