ICC Test Team Ranking : भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची, न्यूजीलैंड को पछाड़कर बनी नंबर -1
ICC Test Team Ranking : भारतीय टीम शीर्ष पर पहुंची, न्यूजीलैंड को पछाड़कर बनी नंबर -1

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराने के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गई है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद आईसीसी ने भी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। जिसमें भारतीय टीम के अब 4505 पॉइंट और 122 रेटिंग हो गई है और वह न्यूजीलैंड को पछाड़कर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है।

बात करें टॉप-5 टीमों की तो न्यूजीलैंड की टीम 118 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर है।

https://twitter.com/ICC/status/1368149627464118274

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन 14 मार्च को

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।