ISCE Board Exam

टीआरपी डेस्क। कोरोना के चलते काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्मामिनेशंस (ISCE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। ये एग्जाम 4 मई से होनी थीं। हालांकि 12वीं की परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं, लेकिन इनका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। ISCE ने कहा है कि 12वीं की परीक्षाएं 16 अप्रैल को जारी सर्कुलर के मुताबिक ही ऑफलाइन मोड में होंगी।

ISCE ने कहा है कि 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट तय करने के लिए एक क्राइटेरिया तय किया जाएगा। यह क्राइटेरिया क्या होगा और रिजल्ट कौनसी तारीख को डिक्लेयर किया जाएगा, इसके बारे में बाद में बताया जाएगा।

CBSE की 10वीं की परीक्षा भी रद्द हो चुकी

बता दें कि कोरोना के चलते सरकार ने पिछले हफ्ते CBSE की 10वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला भी लिया था। साथ ही 12वीं की परीक्षा टाल दी थी। सरकार 1 जून को 12वीं की परीक्षा पर फैसला करेगी। एग्जाम कराने का फैसला हुआ तो छात्रों को 15 दिन का वक्त दिया जाएगा, यानी परीक्षा 15 जून के बाद ही होगी।

देश में लगातार तीसरे दिन 2.50 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिले

देश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन 2.50 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 56 हजार 828 लोग संक्रमित पाए गए। पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 54 हजार 234 लोग ठीक भी हुए। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.43 लाख लोग रिकवर हुए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।