टीआरपी न्यूज़। गाजियाबाद के मोदीनगर में करवा चौथ व्रत के लिए पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति को शोरूम में ही पीट दिया और फिर पुलिस को उन्हें थाने में लाकर बीच-बचाव करना पड़ा।

पुलिस दोनों को थाने में पकड़कर ले गई

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर के एक शोरूम पर मंगलवार दोपहर को करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी को मनपंसद साड़ी न दिलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। साड़ी को लेकर शोरूम में ही पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दोनों को थाने में पकड़कर ले गई।

एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पसंद आई

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक साड़ी शोरूम में मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास एक दंपति शॉपिंग के लिए पहुंचे। यहां पर महिला ने काफी साड़ियां देखीं। करीब एक घंटे बाद महिला को एक साड़ी पसंद आई जिसकी कीमत 12 हजार रुपये से अधिक थी।

See also  NIA raid: खालिस्तानियों और गैंगस्टर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

पति ने महिला को कम कीमत की साड़ी लेने की बात कही

बताया जा रहा है कि पति ने महिला को कम कीमत की साड़ी लेने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया। इस बात से नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपने पति की पिटाई करनी शुरू कर दी।

काफी देर तक मारपीट होती रही

दंपति के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दंपति को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच परिवार के लोगों ने समझौता करा दिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

See also  दिल का दौरा पड़ने से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।