टीआरपी न्यूज। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच कई हैरान करने वाली खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से निकलकर सामने आया है। जहां ऐसे ही एक शख्स शराब न मिलने के चलते कुएं में कूद गया, जिसके बाद उसे शराब देने का वादा किया गया। उसके बाद उसे बचाया जा सका।


दरअसल पट्टाभिराम के निवासी 46 वर्षीय मनावलन को शराब नहीं मिलने से इतना परेशान हुआ कि उसने कुएं में ही छलांग लगा दी और काफी देर तक वह कुएं में पड़ा रहा। जिसके बाद रेस्क्यू टीप ने उसे बचाया। हालांकि, अधिकारियों को उसे बचाने से पहले लगभग दो घंटे काजोलिंग में बिताने पड़े। क्योंकि उसकी बाहर आने की शर्त यह थी कि वही बाहर तभी आएगा जब उसे शराब मिलेगी। बाद में अधिकारियों ने उसे शराब देने का वादा किया।

See also  कोरोना से मरने वाले करीब 75 फीसदी मरीजों को वैक्सीन नहीं लगी- सत्येंद्र जैन

छत्तीसगढ़ में भी स्प्रिट पीने हो चुकी है तीन की मौत

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की वजह से शराब दुकानों पर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीते दिन राजधानी रायपुर में शराब के आदी तीन यवुकों ने शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट का सेवन कर लिया था। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।