नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने विशेष यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए ‘आरोग्य सेतु ऐप’ को फोन में डाउनलोड करना ‘अनिवार्य’ कर दिया है।

रेलवे ने दिल्ली से बड़े शहरों के बीच 15 जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी जिसके यात्रा दिशा निर्देश में इस ऐप को फोन में रखना अनिवार्य नहीं बताया गया था लेकिन सोमवार को मध्यरात्रि में रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट करके इसके अनिवार्य होने की जानकारी दी।


ट्वीट में कहा गया है, ‘‘भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।’’ सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक औपचारिक संदेश में इसे अनिवार्य बना दिया। अधिकारियों ने कहा, जिन यात्रियों के फोन में यह ऐप नहीं होगा, उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है।

See also  Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, इस रविवार घर आएगी साक्षात लक्ष्मी; जानें क्यों है इस बार का योग खास

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप को अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है। इसका इस्तेमाल सरकार द्वारा संक्रमण के मामलों में संपर्क का पता लगाने और उपयोगकर्ताओं को चिकित्सीय सलाह देने में किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने कोविड-19 संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र में भी इस ऐप को डाउनलोड करना जरूरी बताया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।