आईआईएसईआर
आईआईएसईआर ने तैयार किया 446 शहरों का मैप

टीआरपी डेस्क। देश में महानगरों के जरिए ही कोरोना ज्यादा फैला है। पुणे के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) ने देश के उन शहरों का एक मैप बनाया है, जहां कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा रहता है। इसमें दिल्ली सबसे आगे रही और इसके बाद मुंबई, कोलकाता, आदि शहर।

आईआईएसईआर ने देश के 446 शहरों में अध्ययन कर यह मैप बनाया है। इन शहरों की आबादी एक लाख से ज्यादा है। इसमें उक्त महानगरों के अलावा बंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई का नंबर आया। पुणे 10 वें नंबर पर रहा। दरअसल संस्थान ने यह जानने का प्रयास किया कि कोरोना का प्रसार इतना ज्यादा क्यों हुआ? इसके पहले आई बीमारियों के संक्रमण की क्या स्थिति रही।

परिवहन नेटवर्क व लोगों की आवाजाही को बनाया आधार

मैप को तैयार करने के लिए संस्थान ने तमाम शहरों के परिवहन नेटवर्क और लोगों के आवाजाही के तौर तरीकों को आधार बनाया। इसमें जिस शहर की रैंक सबसे कम रही, वहां महामारी फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहा। अध्ययन में शामिल शहरों की परिवहन व्यवस्था ने भी कोरोना वायरस के फैलाव में बड़ी भूमिका निभाई।

See also  टीआरपी टॉप - 10, आज की सुर्खियां

संस्थान के मुख्य शोधकर्ता, एमएस संथानम के अनुसार वायरस के संक्रमण का फैलाव इस बात पर कम निर्भर करता है कि वह कितना खतरनाक है और वो सबसे पहले किस स्थान पर फैला। यह संबंधित शहर के परिवहन साधनों पर निर्भर करता है। इनके माध्यम से ही संक्रमण अन्य शहरों तक फैलता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।