विधानसभा से पहले भाजपा विधायक दल की अहम बैठक, सरकार को घेरने बनेगी रणनीति

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की अध्यक्षता में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के निवास पर विधायक दल की बैठक चल रही है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय सहित पार्टी के विधायक शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि विधानसभा से पहले आयोजित बैठक काफी महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। इसमें पार्टी की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के अलावा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को घेरने को लेकर अहम् रणनीति तैयार की जाएगी। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय प्रवास पर हैं।

भाजपा नेता का ये दौरा पिछले विधानसभा चुनाव में बिखरी भाजपा को फिर से एक जुट करने की कवायद के रुप में देखा जा रहा है। नेता अब अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं में फिर से जोश भर एक बार फिर प्रदेश सरकार को कई मुद्दों में घेरने की कोशिश करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने भाजपा करेगी चिंतन शिविर, चुनिंदा नेताओं को ही मिलेगा आमंत्रण
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।