टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज दोपहर एक डॉक्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर की खुदकुशी करने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकले थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटे तो चाचा ने कॉल किया। इसके बाद घटना का पता चला। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 निवासी डॉक्टर ऋषि साहू (45) बोरसी स्थित एक क्लीनिक में प्रैक्टिस करते थे। वह शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे नहाने के बाद घर से चाचा की बाइक लेकर पान की दुकान से आकर खाना खाने की बात कहकर निकल गए थे। जब करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी डॉ. ऋषि नहीं लौटे तो उनके चाचा ने फोन किया।

पहले कॉल में लौटने और दोबारा में खुदकुशी की खबर मिली

इस पर डॉ. ऋषि ने बताया कि वह किसी डॉक्टर से मिलने के लिए आए हैं और 5 मिनट में लौट रहे हैं। करीब 15-20 मिनट बीत जाने के बाद भी डॉक्टर नहीं लौटे तो चाचा ने फिर से कॉल किया। इस बार पुलिसकर्मी ने मोबाइल उठाया और बताया कि यह मोबाइल सुपेला रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला है। जिस व्यक्ति का है उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है।

See also  राजधानी के पास अब उठाएं जिप्सी सफारी का लुत्फ: मोहरेंगा में खुले लग्जरी कॉटेज, देखें वन्यजीव

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर का शव पड़ा था। वहीं रेलवे लाइन के पास ही बाइक भी खड़ी थी। डॉक्टर की करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी और 15-16 साल की बेटी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में सुसाइड का कोई कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।