रायपुर। दल से बिछुड़े हुए दंतैल ने गर्भवती महिला elephant crushed pregnant को कुचल कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के कुड़केल खजरी गांव की निवासी फूलमती बाई 40 वर्ष सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे घरेलू राशन समान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान इस दम्पत्ति का सामना हाथी से हो गया।

मृतका का पति सालिक राम किसी तरह जान बचाने में कामयाब हो गया, लेकिन गर्भवती महिला को हाथी ने सूंढ़ में लपेट कर जमीन में पटक कर कुचल दिया। इस दुखद घटना को लेकर गांव में भय और मातम का माहौल रहा।

रेंजर अनिता साहू ने बताया कि इस रास्ते में पहली बार हाथी आया है। उन्होंने बताया कि रेंज में फिलहाल यही एकमात्र हाथी मौजूद है। रात तक इसके सरगुजा जिले के सीतापुर की ओर पलायन कर जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह हाथी एक दल से बिछड़ कर रास्ता भटक गया है और गांव के अंदर स्वच्छंद विचरण करते हुए जान माल का नुकसान कर रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।