महज 3 मिनट 57 सेकेंड में शहर के विवान का नाम एशिया और इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गीतांजली नगर में रहने वाले 7 वर्षीय विवान अग्रवाल ने विश्व के सभी देशों के राष्ट्रीय झंडे की पहचान और नाम बताकर रिकॉर्ड बनाया है। 17 जुलाई 2021 को रायपुर आए एशिया बुक्स ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक्स रिकार्ड दल ने विवान के ज्ञान की परीक्षा ली।

विवान ने 195 देशों के राष्ट्रीय ध्वज को देखकर उन देशों के नाम और प्रतीक चिन्ह को 3 मिनट 57 सेकेंड में बताकर रिकॉर्ड कायम किया। विवान ने यह लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए विवान का नाम एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

विवान रायपुर के राजकुमार कॉलेज में तीसरी कक्षा के छात्र है। इनके पिता वैभव अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं और माता तृप्ति अग्रवाल गृहिणी है। विवान ने दोनों रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराकर देश-प्रदेश के साथ स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।