नया रायपुर में अपराधी बेखौफ... पत्रकार को चाकू दिखाकर की गई लूट की कोशिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राजधानी के नया रायपुर में शनिवार की रात करीब 1 बजे एक पत्रकार का रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। इस सड़क पर पुलिस की गश्त भी होती है। इसके बाद भी बेखौफ बदमाशों ने राहगीरों को निशाना बनाने का काम जारी रखा है।

एक अंग्रेजी अखबार हितवाद के पत्रकार अभिषेक कुमार अपना काम खत्म कर दफ्तर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ ये वारदात हुई। इस मामले में पुलिस से शिकायत कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। खुद को बचाने में अभिषेक जैसे तैसे कामयाब रहे मगर कहा कि लुटेरे उन्हें चाकू मार सकते थे मैं बच गया।

अभिषेक ने बताया कि नया रायपुर में एक स्कूटी पर सवार 4 बदमाशों ने इनका रास्ता रोक मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी देने लगे। रात के अंधेरे में नवा रायपुर की वीरान सड़क पर करीब 15 से 20 मिनट तक अभिषेक के साथ धक्का-मुक्की होती रही। किसी तरह वो झाड़ियों में छुप कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची और अभिषेक को सुरक्षित घर पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।