प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 91 प्रतिशत लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का पहला टीका, अब तक लगे 1.37 करोड़ टीके

रायपुर। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 91 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर राज्य में 18 अगस्त तक कुल एक करोड़ 36 लाख 88 हजार 594 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से एक करोड़ सात लाख 56 हजार 478 पहले और 29 लाख 32 हजार 116 दूसरे डोज के रूप में लगाए गए हैं।

प्रदेश में 3 लाख 9 हजार 635 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 17 हजार 663 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 53 लाख 19 हजार 483 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 48 लाख नौ हजार 697 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 47 हजार 409 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 35 हजार 507 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 19 लाख 49 हजार 709 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के चार लाख 99 हजार 491 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 91 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 91 प्रतिशत नागरिकों और 18 से 44 आयु वर्ग के 36 प्रतिशत युवाओं ने कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 73 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, 80 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक के 33 प्रतिशत लोगों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कुल एक करोड़ 99 लाख 32 हजार 392 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें तीन लाख 39 हजार 732 स्वास्थ्य कर्मी, दो लाख 93 हजार 40 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 66 हजार 599 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक करोड़ 34 लाख 33 हजार 021 नागरिक शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।