आग
छत्तीसगढ़ के इस जिले में कोयले से भरी ट्रेलर में लगी आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तोरवा क्षेत्र के लालखदान में बुधवार की सुबह खड़ी ट्रेलर में आग लग गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना पर तोरवा पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुचीं दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया बुधवार की सुबह लालखदान क्षेत्र में ट्रेलर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया पा लिया है। घटना से ट्रेलर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वही ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार है।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में आग लगी थी। आसपास के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मौके पर बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट की आशंका है। पुलिस वाहन के मालिक की जानकारी जुटा रही है। मालिक की शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल किसी ने घटना की शिकायत नहीं की है।

वाहन लेकर भागे ड्राइवर

मुख्य मार्ग में हुई घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर ट्रेलर के आगे और पीछे कई वाहन खड़े थे। आग लगने के बाद वाहन के ड्राइवर अपने-अपने वाहनों को लेकर वहां से भागने लगे। साथ ही किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।