टीआरपी डेस्क। भारत ने PUBG समेत 118 चीनी एप (Chinese app) को बैन कर दिया है। चीन की कारस्तानियों पर सेना के मुंहतोड़ जवाब के बाद भारत ने चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। यह तीसरी बार है ये जब चीनी एप पर पाबंदी लगाई गई है। एलएसी पर चीनी की चालबाजी के बाद भारत ने PUBG समेत 118 चीनी एप पर पाबंदी लगाई गई।

इससे पहले भारत ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप (Chinese app) को बैन कर दिया था। ऐप को बैन करने की वजह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया था। बैन किए गए ऐप्स में शेयर इट, UC ब्राउजर, वीचैट और कैम स्कैनर जैसे कई और ऐप भी शामिल थे।

See also  जानिए 12 साल से भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जा रहा है

इसके बाद एक बार फिर से भारत सरकार (Government of India) ने पिछले महीने 47 अन्य ऐप्स को भी बैन किया। इन ऐप्स के बारे में कहा गया कि ये पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे और इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी पर बड़ा खतरा है। अबतक भारत में 224 चीनी एप बैन हो चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।